जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, टीयुब गेट से घोड़ा चौक तक भीषण जाम

जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, टीयुब गेट से घोड़ा चौक तक भीषण जाम

जमशेदपुर:
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। आए दिन किसी न किसी इलाके में जाम लगना आम बात हो चुकी है। आज टीयुब गेट से बर्मा माइन्स स्टेशन, संगठन सिंह पेट्रोल पंप होते हुए घोड़ा चौक तक भयानक ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

इस जाम के कारण आम लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। दोपहिया, चारपहिया वाहन, स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में उलझी रहीं। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस जाम को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि

  • भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग
  • सड़क किनारे अतिक्रमण
  • ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही

जाम का मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी इंतज़ाम नहीं, बल्कि स्थायी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए, ताकि शहरवासियों को रोज़-रोज़ इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या पर ध्यान देता है।

 Jharkhand Aaj Tak 

Post a Comment

Previous Post Next Post