झारखंड आजतक | जमशेदपुर
बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जमशेदपुर, 14 दिसंबर 2025:
बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे डॉ. रितेश कांटिया (सुपर स्पेशलिस्ट – किडनी ट्रांसप्लांट), डॉ. दिव्या मंडल (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. एम.ए. खान (फिजिशियन) तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राज कपूर प्रसाद, जिनके साथ फोर्टिस हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम और सदर अस्पताल की यूनिट भी शामिल रही।
मेडिकल कैंप में किडनी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर, दांत और आंखों की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई। वहीं महिलाओं में बढ़ती सर्वाइकल कैंसर की समस्या को देखते हुए 15 से 26 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप भी लगाया गया, जिसमें लगभग 50 बच्चियों को टीका लगाया गया।
डॉक्टरों द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अतुल गुप्ता (गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष), राजेश प्रसाद (टेल्को प्रखंड अध्यक्ष), जसवीर सिंह जस्सी, सामंत कुमार, गुरमीत सिंह, मनोज सिंह, कामद जी, विजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, सुशील घोष, सनी सिंह, निखिल तिवारी, प्रसनजीत, दीपक कर्मकार, हरिहर प्रसाद, गौरव कुमार और रानी राव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर के समापन पर आनंद बिहारी दुबे ने सभी डॉक्टरों, विशेषकर फोर्टिस हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“जनसेवा कांग्रेस की मूल भावना है। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सकें।”
झारखंड आजतक
M.K