बागबेड़ा शिवनगर में संपत्ति हड़पने के लिए रिश्तेदारों ने किया ईंट और रॉड से हमला, 2 घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है ईलाज

*बागबेड़ा शिवनगर में संपत्ति हड़पने के लिए रिश्तेदारों ने किया ईंट और रॉड से हमला, 2 घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है ईलाज*
जमशेदपुर : बागबेड़ा के शिवनगर में संपत्ति हड़पने के लिए रिश्तेदारों ने ही विनीता कुमारी और उनके बेटे प्रशांत कुमार पर ईंट और लोहे से हमला कर दिया. घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई है और दोनों को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद छह आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी बागबेड़ा थाने में दर्ज करायी गई है.
*इन्हें बनाया गया है आरोपी* 
आरोपियों में शिवनगर जगदीशपुर रोड का आदित्य चौधरी उर्फ सोनू, आयुष चौधरी, भूपेंद्र सिंह, ननद सुनैना, सास सत्यभामा देवी और अंजली कुमारी को बनाया गया है. 
*शाम 7 बजे की है घटना*
घटना 12 दिसंबर की शाम 7 बजे के आस-पास की है. उस समय विनीता अपने घर पर बेटे प्रशांत के साथ थी.  अचानक से सभी आरोपियों ने घर का दरवाजा नॉक  किया था. विनीता ने जैसे ही दरवाजा खोला था कि उसे धक्का देकर जमीन पर पटक दिया गया. 
हो-हल्ला सुनकर बेटा पहुंचा
हल्ला सुनकर जब बेटा प्रशांत पहुंचा तब आरोपियों ने उसपर ईंट, लोहा और पटरा से हमला कर दिया. आरोपियों ने करीब 40 मिनट तक घर में जान मारने की नीयत से मारपीट की. 
*संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है पूरा मामला*
पूरी घटना संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है. विनीता की शादी 32 सालों पूर्व हुई थी. अब ससुराल के लोग ही विनीता को घर से निकालने और संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. इसके पहले ही आरोपियों से कई बार इसी  बात को लेकर विवाद हो चुका  है.

Post a Comment

Previous Post Next Post