झारखंड आजतक न्यूज
रांची: झारखंड विधानसभा परिसर आज रजत जयंती समारोह के ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना। झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन तथा राज्यपाल श्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राज्य के राजनीतिक सफर, सामाजिक आंदोलनों और झारखंड के निर्माण में दिए गए बलिदानों का स्मरण किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की 25 साल की यात्रा संघर्ष, पहचान और अधिकार की आवाज से भरी रही है। जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए दिए गए अनगिनत शहादतों का उन्होंने सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा को झारखंड के 21वें उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट विधायक का चयन सभी विधायकों के समग्र मूल्यांकन के आधार पर किया जाता है।
हाल ही में राज्य सरकार, उच्च न्यायालय और अब विधानसभा—तीनों स्तरों पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसने झारखंड की एकीकृत और उभरती पहचान को नई मजबूती दी है।
रजत जयंती समारोह ने यह संदेश दिया कि युवा झारखंड अपने इतिहास, संघर्ष और विकास की राह पर एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
Jharkhand aajtak news
Report=M.K