झारखंड आजतक न्यूज
जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आज बांदना–सोहराय परब सह कुड़मी जुड़वाही शाल कुड़मी अधिकार महारैली का भव्य आयोजन हुआ। कुड़मी सेना तथा झारखंडमी समन्वय समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस महारैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के विधायक श्री सरयू राय भी पहुंचे और सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुड़मी समुदाय की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
महारैली में सांस्कृतिक झांकी, पारंपरिक नृत्य और समुदाय की एकता का मजबूत संदेश देखने को मिला।
23 नवंबर 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर दिखाया कि कुड़मी समाज अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संगठित रूप से आवाज उठा रहा है।
Jharkhand aajtak news
Report=M.K