कुंडलवादह पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वारा’ सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुईं कल्पना मुर्मू सोरेन

झारखंड आजतक न्यूज़

कुंडलवादह पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वारा’ सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुईं कल्पना मुर्मू सोरेन

अपने विधानसभा क्षेत्र के कुंडलवादह पंचायत में आज कल्पना मुर्मू सोरेन ने आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक अबुआ सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार जन-जन तक सेवा, सुविधा और अधिकार पहुंचाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए और सभी मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम के माध्यम से मिले त्वरित सेवाओं और सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

यह सेवा सप्ताह कार्यक्रम क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की पारदर्शी और सुलभ पहुँच को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Jharkhand aajtak news 
Report =M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post