Jharkhand Aajtak | बड़ी खबर जमशेदपुर से
पूर्वी सिंहभूम की विधायक श्री पूर्णिमा दास साहू जी ने आज भुइयांडीह स्थित बाबूडीह लालभट्टा क्षेत्र के चार आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ऊनी स्वेटर वितरित किए।
बढ़ती सर्दी को देखते हुए की गई इस पहल का लक्ष्य आंगनबाड़ी में नामांकित नन्हे-मुन्ने बच्चों को सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकी, वहीं स्थानीय लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना की।
Jharkhand Aajtak की ओर से समाजहित में किए गए इस कार्य के लिए विधायक साहू जी को धन्यवाद।
झारखंड आजतक न्यूज
Report=M.K