धतकीडीह तालाब में युवक की डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर .
जमशेदपुर से बड़ी खबर — बिस्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, दीपक शुक्रवार सुबह नहाने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में संघर्ष करते देखा, तो तुरंत परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दीपक को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है — इससे पहले भी धतकीडीह तालाब में ऐसे हादसे हो चुके हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jharkhand Aajtak के लिए — जमशेदपुर ब्यूरो रिपोर्ट 📰M.K