कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, चोरों के हौसले बुलंद

 कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, चोरों के हौसले बुलंद

जमशेदपुर | बागबेड़ा | 08 नवम्बर 2025

बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र इन दिनों लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत में है। शुक्रवार की तड़के सुबह रोड नंबर 2, टीनी टॉट स्कूल के सामने अज्ञात चोर ने एक घर में चोरी का प्रयास किया।

हालांकि मोहल्ले के निवासी भास्कर राव और बाबूराव भैया की तत्परता और साहस के कारण चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। लेकिन बच निकलने के प्रयास में चोर ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया, जिससे बाबूराव भैया घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की यह लगातार तीसरी घटना है। आसपास कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।

क्षेत्रवासियों ने बागबेड़ा थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में लगातार रात्रि गश्ती (patrolling) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

> “हम लोग रात में चैन से नहीं सो पा रहे हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि इलाके में गश्ती बढ़ाई जाए और चोरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post