जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक बाजार स्थित बाटा चौक में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिनदहाड़े जेम्स हाउस नामक दुकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के कीमती रत्न लेकर फरार हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र के कारोबारियों में भारी नाराजगी और भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक करण सिंह कुछ देर के लिए शौच करने बाहर निकले थे और उनका कर्मचारी पास की ही एक दुकान से सामान लेने गया था। इसी दौरान दुकान खुला देख एक युवक मौका पाकर अंदर घुसा और पेटी का ताला तोड़कर पुखराज, नीलम, पन्ना सहित लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती पत्थर चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई है।
दुकान मालिक करण सिंह ने बताया कि बाजार के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े चोरी होना पुलिस व्यवस्था की पोल खोलता है। उन्होंने कहा, “लगातार तीसरी बार चोरी की घटना होने से व्यापारी दहशत में हैं। सुरक्षा को लेकर हम बेहद चिंतित हैं।”
सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि गुस्साए व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाजार में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह विफल रही है और रात-दिन गश्त को बढ़ाने की मांग की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापारियों ने चेतावनी दी है 
कि यदि सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

#Jharkhand Aaj Tak####

Post a Comment

Previous Post Next Post