ओडिशा के कंधमाल जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां 4 साल के मासूम बिगिल प्रधान ने 10 रुपये के चिप्स पैकेट में मिले छोटे प्लास्टिक खिलौने (टॉय गन) को खेलते-खेलते गलती से निगल लिया। खिलौना गले की सांस नली में फंस गया, जिससे दम घुटने से बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। परिवार वाले उसे दरिंगबाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना बच्चों को चिप्स में फ्री गिफ्ट देने की प्रथा पर सवाल उठा रही है।
Jharkhand Aaj Tak
रितेश शरण
रिपोर्टर