अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा दास साहू का बयान — “सत्य मेरे साथ है, अफवाहों से सावधान रहें”

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा दास साहू का बयान — “सत्य मेरे साथ है, अफवाहों से सावधान रहें”
Jharkhand Aajtak News

पूर्वी सिंहभूम की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने भुईयांडीह में कोर्ट के आदेश पर हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीड़ित परिवारों को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन और जुस्को द्वारा अदालत के निर्देश पर की गई है।

विधायक ने कहा—
“मैं आपकी बहू, बेटी और बहन होने के नाते जो भी कह रही हूँ, वह पूरी तरह सत्य और तथ्यात्मक है। कुछ स्वयंभू बुद्धिजीवी सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जो बेहद अनुचित है।”

उन्होंने जनता से अपील की कि बिना तथ्य जाने किसी के बहकावे में न आएँ और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पहले भी जनता के साथ थीं, आज भी हैं और आगे भी मजबूती से साथ खड़ी रहेंगी।

विधायक के इस बयान से क्षेत्र में फैली कई गलतफहमियाँ दूर होती दिख रही हैं, जबकि उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सच के साथ खड़े रहें और झूठ फैलाने वालों से सावधान रहें।
Jharkhand aajtak news 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post