जमशेदपुर से बड़ी खबर | झारखंड आजतक
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित एक एटीएम में 19 नवंबर की शाम एक बड़ी मानवीय मिसाल देखने को मिली। उज्ज्वल कुमार पाती के हाथों से निकासी के दौरान अचानक 50 हजार रुपये गिर गए। उसी समय ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल शंकर कुमार की नजर जमीन पर पड़े नोटों पर पड़ी।
कांस्टेबल शंकर ने बिना कोई देर किए पूरी रकम को सुरक्षित रखा और उसके वास्तविक मालिक की तलाश में सिटी एसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस टीम ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बैंक से भी जानकारी जुटाई। जांच के बाद रुपये के मालिक की पुष्टि हुई।
शुक्रवार को सिटी एसपी कार्यालय में उज्ज्वल कुमार पाती को पूरे 50 हजार रुपये वापस सौंपे गए। कांस्टेबल शंकर कुमार की ईमानदारी और सतर्कता की जमकर सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने भी उन्हें सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया है।
जमशेदपुर पुलिस की यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि ईमानदारी और मानवता आज भी जिंदा है।
Jharkhand aajtak news
REPORT=M.K