आज दिनांक 21.11.2025 शुक्रवार को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में बीएमए के द्वारा रीको

आज दिनांक 21.11.2025 शुक्रवार को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में बीएमए के द्वारा रीको के वरिष्ठ श्रेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जी.के. शर्मा के उल्लेखनीय योगदान एवं संस्थान के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई। इस अवसर पर बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान व बीएमए समिति के सदस्यों ने वरिष्ठ श्रेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा को पुष्पगुच्छ व फूलमाला और साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया  और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी गई। समारोह में मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, उदेश्वर मिश्रा, अनुपम शुक्ला, पी.सी. राय, एम. एम. खान, अरूण त्यागी आदि उपस्थिति रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post