BREKING NEWS.सरायकेला में छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा!
सरायकेला : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान सरायकेला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घाट पर पूजा के दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दो युवक पानी में कूद पड़े, लेकिन तीनों ही गहरे पानी में समा गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। NDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। छठ घाट पर पूजा करने आए श्रद्धालु सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घाटों पर सतर्कता बरतें और बच्चों को गहरे पानी के पास न जाने दें।
🕯️ Jharkhand Aajtak परिवार दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करता है।M.K