कृष वाटिका मे छठ पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा वंदना की और गंगा माता की आराधना की। इस अवसर पर 'भारत विकास परिषद' के राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य श्री संजीव अग्रवाल ने सभी से आग्रह किया कि पूजा में उपयोग किए गए फलों के बीजों को कचरे में फेंकने के बजाय बोने का कार्य करें। यदि ये बीज पेड़ बनेंगे, तो पर्यावरण शुद्ध रहेगा और परिषद का उद्देश्य भी सार्थक होगा।"*
---