लोक जनशक्ति पार्टी मे युवा नेता आशुतोष सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोक जनशक्ति पार्टी मे युवा नेता आशुतोष सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ो लोग हुए शामिल।

रिपोर्टर विवेक सिनहा 
झारखण्ड आजतक न्यूज़ 
वाराणसी उत्तरप्रदेश 

वाराणसी। लहरतारा स्थित एक सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला वाराणसी द्वारा आयोजित सदस्यता पद ग्रहण समारोह में युवा नेता आशुतोष सिंह गहरवार के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने सदस्यता एवं पद ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने आशुतोष सिंह गहरवार को प्रदेश महासचिव तथा विशाल सिंह रघुवंशी को वाराणसी मंडल महासचिव  नियुक्त कर सभी नये सदस्यो को नियुक्ति पत्र एवं पद ग्रहण कराते हुए कहा कि पार्टी में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। पूरे प्रदेश में जोर-शोर से व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते पुनः प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की विस्तार को लेकर वाराणसी में निरंतर सदस्यता अभियान एवं अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि आगामी चुनाव को मजबूती से हम लड़ सके। आशुतोष सिंह गहरवार ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर आज हम सैकड़ो लोग पार्टी में सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय दुबे,  प्रदेश सचिव जितेंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, विशाल सिंह रघुवंशी, सौरभ श्रीवास्तव, अखिलेश, राकेश सोनकर, महिला जिला अध्यक्ष आरती राय, शशि कला मिश्रा, राहुल राज, अब्दुल, जावेद खान, आशीष पटेल शाहिद सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post