खेलगांव, राँची में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (9-10 अक्टूबर) में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैडल जीतकर अपने शहर और स्कूल का नाम रोशन किया!
इन बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोच एवं सचिव श्री गोपाल सर ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।