दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस का अभियान, अवैध पटाखों के खिलाफ सख्ती शुरू

*दीपावली से पहले वाराणसी पुलिस का अभियान, अवैध पटाखों के खिलाफ सख्ती शुरू*

अक्टूबर 10/2025
रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखण्ड आजतक न्यूज़ 
वाराणसी उत्तरप्रदेश 
वाराणसी दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र से लेकर दालमंडी तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानों का गहन निरीक्षण कर अवैध पटाखों की तलाश की।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की खराब स्थिति और एक्सपायरी डेट वाले उपकरण पाए गए। इस पर संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम ने माइक से घोषणाएं कर लोगों को जागरूक किया कि अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करना दंडनीय अपराध है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि किसी के यहां अवैध रूप से पटाखे पाए गए, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
अभियान के दौरान डीसीपी गौरव वंशवाल, एएसपी शुभम कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। अधिकारी एक-एक दुकान में पहुंचकर सामानों की बारीकी से जांच करते नजर आए। पुलिस प्रशासन का यह अभियान आने वाले त्योहारों में शहर में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post