बागबेड़ा में कचरा उठाने का कार्य शुरू
बागबेड़ा: क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य तेजी से जारी है। जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा में जिन स्थानों पर कल कचरा जमा किया गया था,
वहां आज कचरा उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सफाईकर्मी सुबह से ही सक्रिय होकर मोहल्लों और मुख्य सड़कों से कचरा हटा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कचरा उठाए जाने से इलाके में दुर्गंध और गंदगी की समस्या से काफी राहत मिलेगी। वहीं नगर प्रशासन का दावा है कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और रोजाना नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।