17वीं मिनी एचएफआई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की शानदार जीत

17वीं मिनी एचएफआई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की शानदार जीत

झारखंड राज्य की हैंडबॉल टीम ने 17वीं मिनी एचएफआई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 19-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर कोच सैयद अज़हर हुसैन, मैनेजर साहेब अली, सचिव खुर्शीद खान, अध्यक्ष प्रदीप कुमार बाल्मोची और कोषाध्यक्ष फिरोज खान ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।

झारखंड हैंडबॉल टीम को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं। राज्यभर के खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और झारखंड को गौरवान्वित करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post