भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय

जननायक, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, राष्ट्रधर्म के निर्भीक प्रहरी, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में उनके अमर चित्र पर जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा  एवं जिला पदाधिकारियों महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मंत्री मिली दास, जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा, जिला कोषाध्यक्ष  काली शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा,  पूर्व जिला अध्यक्ष  चंद्रशेखर मिश्रा दिनेश कुमार डॉ राजीव कुमार चंद्रशेखर गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विशेष रूप से झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आदरणीय श्री यदुनाथ पांडेय  एवं धनबाद के प्रभारी अभय सिंह   ने भी उपस्थित होकर अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 माननीय युवनाथ पांडे जी ने अपने विचार रखें,
अटल जी का जीवन राष्ट्र समर्पण, शुचिता और उच्च आदर्शों का प्रतीक रहा है। उनकी दूरदर्शी नीतियाँ, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था और राष्ट्रवाद की प्रखर भावना सदैव हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

🙏 अटल जी अमर रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post