जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। परसुडीह स्थित सेंट रॉबर्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने कर-कमलों से तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रिंस दिवेश, उप प्राचार्या लीली,सचिव फादर दिलीप मरांडी, अंग्रेजी अनुभाग समन्वयक ज्योति लुगुन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण भी किया गया।
वहीं दूसरी ओर हिंदू एकता मंच की ओर से भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिष्टुपुर जीएसटी ऑफिस के सामने काली मंदिर परिसर एवं परसुडीह नामो टोला में भी तिरंगा फहरराए।इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों उपस्थित थे।
इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने देश की आज़ादी में महापुरुषों के योगदान और उनके बलिदान को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियाँ व्यर्थ न जाएँ, इसके लिए हमें उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लेना होगा।