मौसम विज्ञान विभाग, रांची के मुताबिक जिला में भारी बारिश की चेतावनी, स्वर्णरेखा व खरकई नदी के तटीय और निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील*

========================
*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*


*मौसम विज्ञान विभाग, रांची के मुताबिक जिला में भारी बारिश की चेतावनी, स्वर्णरेखा व खरकई नदी के तटीय और निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील*


*नदी के तटीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिक भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें, जानमाल की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता... उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम*
-------------------------------------

मौसम विज्ञान विभाग, रांची से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून 2025 प्रातः 08:30 बजे से 19 जून 2025 प्रातः 08:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम जिला में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए नागरिकों से सजग एवं सतर्क रहने की अपील की जाती है। 

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के खरखई एवं स्वर्णरेखा नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में निवास करने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों में शरण लें, नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। भारी बारिश को लेकर सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी, बीडीओ एवं सीओ को अलर्ट रहते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाने का निदेश दिया गया है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

*महत्वपूर्ण निर्देश:*

नागरिक नदियों के किनारे जाने से बचें। 

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में स्थानीय नगर निकाय व प्रखण्ड प्रशासन या नजदीकी थाना से जरूर सम्पर्क करें। 

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव दल अलर्ट मोड पर हैं।


=========================
*Team PRD (East Singhbhum)*
=========================

Post a Comment

Previous Post Next Post