गुड़ाबांदा हाई स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक में मैट्रिक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

गुड़ाबांदा हाई स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक में मैट्रिक टॉपर्स को किया गया सम्मानित
-----------------------------------
गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में बुधवार को अभिभावक - शिक्षक बैठक हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें तभी बच्चे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर योग्य नागरिक बन कर अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन  कर पायेंगे। पढ़ने-लिखने का अवसर जीवन में बार बार नहीं आता इसलिए अभिभावक बच्चों को पढ़ने का अवसर प्रदान करें। बैठक में अभिभावकों ने भी अपनी बात रखी और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की शपथ ली। शिक्षकों ने विद्यालय में क्लास रुम एवं शौचालय की कमी होने की बात कही। बैठक को सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, जगदीश चन्द्र माहली, पीयूष कुमार धाउड़िया, टाटा स्टील फाउंडेशन के ब्लॉक अफिसर राजेश जी, एसएमसी अध्यक्ष जगेन्द्रनाथ मुंडा आदि ने संबंधित किया। इससे पूर्व छात्राओं द्वारा  स्वागत नृत्य कर अभिभावकों का स्वागत किया गया।

*मैट्रिक उत्तीर्ण 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित*:
बैठक में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा के मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले विद्यालय के 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट  देकर सम्मानित किया गया। परिमल महतो , आनन्द मुर्मू, सुकमनी मुंडा,रेणुका महतो, सुस्तिका महतो, मुनिका दास, सीता हांसदा, संगीता हांसदा, अनिता महतो ओर सांखो सोरेन को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि ने किया ।मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, नव कुमार गिरि, जगदीश चन्द्र माहली, दीपक कुमार मंगल, संतोष कुमार देहुरी, पीयूष कुमार धाउड़िया, कृष्ण हांसदा, विजन कुमार मालिक, अनुराग पांड्ये, कमलेश खेस, कालिकिंकर भुईया,  नागराज मुर्मू, सुनाराम टुडू, टाटा स्टील के राजेश जी, एस एम सी अध्यक्ष जोगेन्द्रनाथ मुंडा समेत अनेक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post