*"चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव में आयोजित पारंपरिक गाजन पर्व में झामुमो के 13वें महाधिवेशन में शामिल होने के कारण विधायक श्री समीर कुमार महंती जी की अनुपस्थिति में, उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि श्री मिथुन कर जी ने सहभागिता की।*
चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव में आयोजित गाजन पर्व के मौके पर विधायक श्री समीर कुमार मोहंती के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि श्री मिथुन कर ने महादेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। ग्रामवासियों ने इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का परिचय दिया।
विधायक श्री समीर कुमार मोहंती ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिलजुल कर रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उप मुखिया पिंटू महतो, ग्राम प्रधान मनिंद्र नाथ महतो, पुजारी सुखदेव घोषाल, दमन चंद्र महतो, राहुल महतो, रंजीत महतो, दीपक महतो, खुद गोप, कृष्णा महतो, अजय महतो,आदि उपस्थित थे।