आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रांगण (हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम), खेलगांव, रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के दो दिवसीय 13वें महाधिवेशन में भाग लेने का अवसर मिला। तथा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

झामुमो एक विशालकाय बरगद के समान है, झामुमो के लहराते झंडे और उसके तले बैठे हर झामुमो के सिपाही ने न्याय, संविधान की रक्षा, और झारखंड की प्रगति और को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। आदरणीय दिशोम गुरुजी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जो विशाल पेड़ लगाया है, और जिस पेड़ की जड़ें झारखण्ड के घर-घर में फैली हुई हैं, उसे सींचने का काम हमें करना है। हमारे अगुआ नेताओं के संघर्ष को सम्मान देने का काम हमें करना है।

जब से केंद्र में BJP सरकार आई है तब से आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है। हमारे जल, जंगल, जमीन पर आक्रमण हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी के नेतृत्व में हमारी सरकार सदन से आदिवासी समाज को हक-अधिकार देने के लिए "सरना धर्म कोड" पारित करती है लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार उसपर कुंडली मार करके बैठ जाती है। भाजपा सिर्फ आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post