सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल मनमोहन सिंह की मौत




सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल मनमोहन सिंह की मौत 
लुधियाना में बेटी की शादी कर लौट रहे थे टाटा
जमशेदपुर। रामगढ़िया सभा द्वारा संचालित वीटीआई ( विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट)  के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ ही उनकी धर्मपत्नी की भी मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी लुधियाना में की है। वहां से वह अपने पत्नी, रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे। 
मनमोहन सिंह की ससुराल रांची में है और वहीं उन्होंने अपनी कार खड़ी कर रखी थी।
रिश्तेदारों ने बताया कि मनमोहन सिंह की तबीयत इन दोनों खराब भी चल रही थी।
रांची एयरपोर्ट में उतरने के बाद में ससुराल गए और वहां से अपनी मारुति सियाज कार से भतीजे सुखदीप सिंह और उसकी पत्नी के साथ टाटा लौट रहे थे। बुंडू में एक्सीडेंट हो गया और घटनास्थल पर ही उनकी धर्मपत्नी की मौत हो गई।
भाभी एवं भतीजा का इलाज रांची अस्पताल में चल रहा है।
मनमोहन सिंह कदमा गौतम अपार्टमेंट में रहते हैं। टाटा स्टील से सेवानिवृत होने के बाद अपनी सेवाएं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट को दे रहे थे। 
जैसे ही उनकी कार का नंबर वायरल हुआ तो रामगढ़िया सभा के महासचिव एवं कदमा गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी सरदार ताजबीर सिंह कलसी सक्रिय हुए। उन्होंने पहले फोन किया फिर उनके आवास पर चले गए और वहां से मिली जानकारी को शेयर किया।  मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के निधन पर रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपी एस बंसल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह,  पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post