झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जिसके साथ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है।

झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है, जिसके साथ गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है।
जमशेदपुर में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। जमशेदपुर का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में 20 और 21 मार्च को बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिसके साथ हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 20 और 21 मार्च को राज्यभर में मौसम में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। रांची सहित अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ उखड़ने और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
इसके साथ ही, इन दिनों में बारिश, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 22 मार्च को भी बारिश और वज्रपात के साथ हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
23 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन 24 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। रांची का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राज्य के विभिन्न शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:
जमशेदपुर: अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस
रांची: अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सिय
धालभूमगढ़: 32 मिमी बारिश दर्ज की गई
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियों को करने की सलाह दी है।
रिपोर्टर= मनोज शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post