जमशेदपुर, मनिफिट जागृति क्लब के गणेश उत्सव पूजा पंडाल का उद्घाटन रांची के विधायक सी पी सिंह और पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विधायक सी पी सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष हमें यहां आने का अवसर मिलता है। यहां दुर्गा पूजा भी धूमधाम से मनाई जाती है। उस अवसर पर भी हम आते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी देवताओं में प्रथम पूज्य श्री गणेश की पूजा होती है। सिद्धि विनायक श्री गणेश भगवान के पास जो, जिस भावना लेकर आते हैं, उसकी वह मनोकामना पूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म के मानने वाले हैं और विश्व कल्याण की बात हम करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सनातनियों को अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए।
वही विधायक सरयू राय ने कहा कि
श्री गणेश पूजा से हम लोगों का पर्व त्यौहार शुरू होता है, जो विभिन्न पर्व त्योहार से गुजरता हुआ छठ पूजा तक चलता है। सभी पर्व त्यौहार निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, यही हम कामना करते हैं।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मानगो में जो फ्लाई ओवर का निर्माण कल से शुरू हुआ है, वह पैसे की बर्बादी है। उसके स्थान पर टिमकन चौक के पास अगर एक छोटा सा फ्लाई ओवर बन जाता, तो मानगो से जाम की समस्या खत्म हो जाती, लेकिन इस फ्लाई ओवर के बनने से अभी भी मानगो गोल चक्कर में जाम होगा ही और यह पूर्ण रूप से पैसे की बर्बादी है। विकास के नाम पर यह सबसे निचली राजनीति है।
झारखंड आज तक आप की आवाज