गुरुद्वारा साहिब सोनारी जमशेदपुर में आज दिनांक ०८/०९/२०२४ रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा परिसर सोनारी में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया, सुबह १० बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बहनों ने कीर्तन दरबार में हाज़िर हो कर संगत को निहाल किया, तत्पश्चात् साकची गुरुद्वारा के जवान्दी टकसाल के भाई
संदीप सिंह जी और हेड ग्रंथि भाई रामप्रीत सिंह जी ने मधुर वाणी में सम्मोहक कीर्तन कर संगत को निहाल किया, आज के समागम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय श्री बन्ना गुप्ता जी को शाल और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गयाl उपरांत गुरु का अटूट लंगर बाँटा गया l
झारखंड सिख समन्वय समिति को आमंत्रित सभी पदाधिकारियों यथा
गुरमुख सिंह मुखे, तारा सिंह, सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह अम्बे,तरसेम सिंह सेंमें , दलबीर सिंह पदरी, जसबीर सिंह पदरी, दलजीत सिंह दल्ली,त्रिलोक सिंह ,इंदर सिंह इंदर,बलजीत सिंह तथा बिरसा नगर गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, प्रीतम सिंह , अमरजीत सिंह राजू, मान सिंह ,सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गुलशन सिंह सभी को सिरोपाओ दे कर सम्मानित किया गया l धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह ने किया l
झारखंड आज तक
अमरजीत सिंह
रिपोर्टर