सुरदा क्रोसिंग में झारखंड मुक्ति मोर्चा शाखा कार्यालय का माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी ने फीता काट कर किया उद्घाटन ।*

*सुरदा क्रोसिंग में झारखंड मुक्ति मोर्चा शाखा कार्यालय का माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी ने फीता काट कर किया उद्घाटन ।*
 
*हमारे हेमंत सरकार आने वाले दिनों में प्रत्येक परिवार को ₹100000 देने का योजना बना रहे हैं।*

मुसाबनी: सुरदा क्रोसिंग में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री जल संसाधन तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग श्री रामदास सोरेन जी ने झामुमो  शाखा कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया।
सुरदा क्रोसिंग पहुंचते ही माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी को ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा ढोल नगाड़े एवं गाजा बाजा के साथ परंपरागत रूप से  भव्य स्वागत किया गया।
 इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी ने  संबोधित करते हुए कहा हेमंत सोरेन  सरकार ने महिला सम्मान योजना के तहत  21 वर्ष से 50 वर्ष की सभी बहनों के खाता में प्रत्येक महीना 1000 राशि करके सालाना 12000 राशि आना शुरू हो गया है। 
अब हेमंत सरकार ने 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की सभी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ देने का फैसला लिया है।

मंत्री श्री रामदास सोरेन जी ने कहा 
हमारे हेमंत सरकार आने वाले दिनों में प्रत्येक परिवार को एक लाख राशि (₹100000 )देने का योजना बना रही है।
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हु सामंत जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली सचिव सोमाय सोरेन कान्हु टुडू सुभाष मुर्मू धनंजय मार्डी महिला नेत्री श्रीमती गीता माहली श्रीमती जोबा हांसदा गुमी बेसरा यशोदा मार्डी सुकमणि सोरेन सालगे टुडू रामचन्द्र मुर्मू सोहदा ग्राम प्रधान दिलीप हेम्ब्रम प्रियानाथ बास्के विक्रम मुर्मू तेरेंगा पंचायत अध्यक्ष सुनील किस्कू बेनासोल पंचायत गणेश टुडू सुरदा पंचायत अध्यक्ष बासु सोरेन फौरेस्ट ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष बुधन सिंह बानरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post