*प्रसव के बाद महिला की मौत मामले मे घाटशिला के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री देवयानी मुर्मू ने धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगीशोल गाँव मे शोक संतप्त परिवार से मिले.मृतका अकीला बीबी के पति अकरम अली व परिजनों से मामले की जानकारी ली.श्रीमती मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार को ढांडस बंधाया.ग्रामीणों ने इसे घोर लापरवाही बताया.बता दे कि घाटशिला कॉलेज के पास बक्शी हेल्थ केयर अस्पताल मे बुधवार शाम प्रसव के दौरान माँ की मौत हो गई थी. जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है.इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष एजाज रसूल व मंडल अध्यक्ष अनूप दास ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर मुखिया फागु सोरेन, दुर्गा प्रसाद दंडपात, अमजद समेत अनेक लोग उपस्थित थे.*
झारखंड आज तक की रिपोर्ट