घाटशिला दिनांक 05 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनिता देबदूत सोरेन ने लिटिल एंजेल स्कूल (घाटशिला) के संस्थापक शिक्षक

घाटशिला दिनांक 05 सितंबर  शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनिता देबदूत सोरेन ने  लिटिल एंजेल स्कूल (घाटशिला) के संस्थापक शिक्षक आदरणीय अमित सेन जी एवं उनकी पत्नी शिक्षिका आभा सेन जी एवं महिषाधारा मिडिल स्कूल के शिक्षक श्री बुढान किस्कु जी को अंगवस्त्र देकर एवं शिक्षक रत्न सम्मान 2024 का मोमेंटम देकर उनका स्वागत कि- मौके पर डॉक्टर सुनीता ने बातचीत के दौरान शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कहा शिक्षक साधारण नहीं होते , प्रलय और निर्माण उनकी गोद में पलते हैं।
शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। हमें जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी मेहनत का फल हम अपने जीवन में पाते हैं।

आज इस अवसर पर मैं अपने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। उनका योगदान अमूल्य है। 

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे डिवाइन कान्वेंट स्कूल के संस्थापक एम महापात्रा सर, भाजपा के संतोष मुर्मू, संजय , असीम दास।


झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post