जमशेदपुर, 7 सितंबर।
जुगसलाई बलदेव बस्ती निवासी 33 वर्षीय आकाश नन्दी और 23 वर्षीय कार्तिक नन्दी को बिस्टुपुर स्थित छगनलाल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों युवक की मौत हो गई। दोनो सगे भाई थे। बड़े भाई आकाश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि छोटे भाई कार्तिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो भाई काम कर के शुक्रवार रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे ये घटना घटी।
एकसाथ एक ही घर के दो चिराग बुझ जाने से पूरे घर मे मातम का माहौल है।घटना से आक्रोशित परिजनों एवं बस्ती वासियों ने आज जुगसलाई बिष्टुपुर मुख्य मार्ग को जाम कर थाना का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों ने 50 लाख मुआवजा और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपनी मां के लिए खाना लाने गए थे।
बाइट..मृतक के परिजन।
झारखंड आज तक
आप की आवाज