बहरागोड़ा के रक्त नहीं बन रहे मरीज सनातन को भुवनेश्वर एम्स में इलाज कराएंगे डॉक्टर संजय*

*बहरागोड़ा के रक्त नहीं बन रहे मरीज सनातन को भुवनेश्वर एम्स में इलाज कराएंगे डॉक्टर संजय*

मानुषमुड़िया के बालीडीहा गांव निवासी सनातन मार्डी(22)की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो जाने से सूचना पा कर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को मरीज के घर बालीडीहा पहुंचे.उन्होंने मरीज की स्थिति देखी फिर सारा पुराना रिपोर्ट को बारीकी से देखकर एक्स-रे रिपोर्ट की जांच की.वही पर प्रेशर मापा गया और ऑक्सीमीटर वाली मशीन के दारा मरीज के उंगली में जांच करके परिजनों को कहा की मरीज का रक्त नहीँ बन रहा है. इसीलिए रक्त की मात्रा शरीर में 3.5 है. इनको जितना जल्दी हो सके भुवनेश्वर एम्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ेगा. उन्होंने सारा लाइनअप करने के बाद दो-तीन दिन के अंदर भुवनेश्वर एम्स ले जाने की बात कही. उन्होंने मरीज के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया.

*दाने दाने की मोमताज है मरीज के पिता लसाई मार्डी*

आंत में मारिज के पिता लसाई मार्डी डॉ संजय गीरि को लिपटकर रो पड़े फिर आँशु भरी निगाहों में कहने लगे कि मेरे बेटे को बचा लीजिए. हम सारा कुछ खो कर दाने दाने की मोमताज है. लेकिन अभी भी बेटा ठीक नहीं हो रहा है. डॉ संजय गिरी ने लसाई मार्डी के आँशु पोंछकर जल्द सब कुछ ठीक होने का आश्वासन दिए.मौके पर कमलेश घटवारी,राशू भुइयां, बिशाल कुमार,शांति दास,रबिन्द्र दास,पबन जेना आदि उपस्थित थे.


झारखंड आज तक
   संतोष शर्मा
     रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post