रिपोर्टर विवेक सिनहा
झारखंड आज तक न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। दिनांक 6 जून, अखिल भारतीय सनातन समिति के तत्वावधान में 8वें वर्ष के अवसर पर नौ दिवसीय नवाह्न पारायण एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हुआ।
गुरुवार को सुबह गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा बागेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकाली गई जो जैतपुरा, नागकुआं, डिगिया प्लाट, राजापुरा, गोपाल बाग कॉलोनी होते हुए पुनः बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।
श्रीराम कथा के मुख्य यजमान, समिति के अध्यक्ष डॉ अजय जायसवाल व उनकी धर्मपत्नी डॉ पुष्पा जायसवाल अपने सिर पर रामायण पोथी रखकर आगे-आगे चल रहे थे।
श्रीराम कथा मानस मर्मज्ञ पीठाधीश्वर पातालपुरी मठ काशी के बालक दास महाराज के सानिध्य में संत समाज, डमरू दल सहित सैकड़ो महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे जय श्रीराम, हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से रविशंकर सिंह, रवि जायसवाल, जयशंकर गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, भैया लाल, विष्णु गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, छेदी जायसवाल, संजय महाराज, सुजीत जायसवाल, श्रीप्रकाश, डॉ गीता चौबे, राजेश सेठ, राजेंद्र जायसवाल, मुन्नू लाल, राजकुमार, किशोर सेठ, गिरीश चंद्र वर्मा बबलू, राजन केशरी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय भक्तगण शामिल रहे।