*खबरें बिहार की अभी तक*
*मुजफ्फरपुर:* मुजफ्फरपुर पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड के पास से एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. वह बिना दस्तावेज के नेपाल के रास्ते भारत में घुसा था. फिलहाल ट्रांसलेटर एक्सपर्ट को बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है. उसके पास से मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए है. बताया जा रहा कि उसके पास वीजा व अन्य दस्तावेज नहीं है. उससे पूछताछ करने के लिए कई एजेंसियां भी पहुंच रही है. उसकी पहचान ली जियाकी के रूप में की गयी है. जिसकी उम्र 60 साल के आसपास बतायी जा रही है. ली जियाकी के पास से मोबाइल व अन्य सामान जब्त किये गये हैं. उसकी जांच की जा रही है. उसने नेपाल बार्डर से भारत में इंट्री ली है. ली जियाकी के पकड़े जाने की सूचना पर जिला पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम भी पूछताछ कर रही है. उसके अंग्रेजी नहीं जानने के कारण पूछताछ में परेशानी हो रही है. वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है.
"ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके से चाइनीज व्यक्ति को पकड़ा गया है. सर्च के दौरान प्रॉपर डॉक्यूमेंट नहीं मिले है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उसकी भाषा चाइनीज होने की वजह से ट्रांसलेटर एक्सपर्ट को बुलाया गया है. कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है." *- राकेश कुमार, एसएसपी*