भाजयुमो नेता काली शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सीएम का किया स्वागत जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद एवं भजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो

भाजयुमो नेता काली शर्मा ने छत्तीसगढ़ के सीएम का किया स्वागत  जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद एवं भजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो करने के लिए गुरूवार को जमशेदपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाजयुमो झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली द्धारा अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में स्वागत के बाद रोड शो की शुरूआत हुई जिसमें भी भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा काली शामिल हुए। इस दौरान सांसद बिद्युत वरण महतो समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।ं रोड शो एग्रिको मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ।

झारखंड आज तक 
   सोनम सिंह 
     रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post