आज दिनांक 23/5/2024 को टाटा मोटर्स अस्पताल में टीएमटी की मशीन एवं उसकी जांच करने की नई यूनिट का


आज दिनांक 23/5/2024 को टाटा मोटर्स अस्पताल में टीएमटी की मशीन एवं उसकी जांच करने की नई यूनिट का उद्घाटन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड श्री रविंद्र कुलकर्णी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महामंत्री श्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पिछले कुछ महीनो से हृदय संबंधी रोगों की शिकायत बहुत बढ़ गई है जिसको देखते हुए बीमारी की पूर्व में ज्ञान होना और उसका इलाज कर जीवन को रक्षा करना जैसे अहम कार्य को निष्पादन करने के लिए टीएमटी  जांच एक बहुत आवश्यक कड़ी है। पहले दो मशीन के माध्यम से यह कार्य हुआ करता था। उसे अपडेट करते हुए जांच केंद्र को आधुनिक बनाया गया एवं मशीन की संख्या बढ़ाई गई। जिससे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों का टीएमटी जांच हो और हृदय संबंधी रोगों को जानकारी कर इलाज करने में सहूलियत हो। इसके साथ-साथ न्यू केबिन का भी अपग्रेड करने का काम किया गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में एचआर हेड मोहन घंट, आई आर हेड सौमिक रॉय, अस्पताल के प्रमुख डॉ संजय कुमार, संजय लाल श्रीवास्तव, डॉक्टर ठाकुर, डॉक्टर अनुरूमी वर्मा, अन्य डॉक्टर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी ऑफिस बेयरर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन।
जमशेदपुर।


झारखंड आज तक 
   शेखर राव 
      रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post