जेम्को ग्राउंड में चौथे दिन भी लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर जमशेदपुर वन अधिकारी को सूचित किया - करनदीप सिंह।

जेम्को ग्राउंड में चौथे दिन भी लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर जमशेदपुर  वन अधिकारी को सूचित किया - करनदीप सिंह।

टेल्को क्षेत्र के जम्को ग्राउंड में मिश्रा बागान के तरफ 40 सालों से जो पेड़ लगे थे उसको ठीक  चौथे दिन भी प्रबंधन द्वारा काटा जा रहा। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की हमारे क्षेत्र में पेड़ों की लगातार आज चौथे दिन भी कटाई चल रही है जिसकी वजह से सभी क्षेत्रवासी बहुत परेशान है वहीं उन्होंने बताया की पेड़ों कटाई से क्षेत्र में बहुत बुरा हाल है।

 इस विषय में उन्होंने आज जमशेदपुर वन अधिकारी को सूचित किया है तथा उन्होंने आश्वासन दिया है की इस विषय में कार्रवाई की गई है।

वही करनदीप सिंह ने बताया की वे जब प्रबंधन से जानकारी लेने गए की क्यों काटा जा रहा है‌ पेड़ों को जो बीते 40 सालों से जो लगे हुए हैं तो प्रबंधन ने कहा की हम लोग पेड़ को शिफ्ट कर रहे हैं। पेड़ की जड़ निकालकर कहीं और लग रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post