घाघीडीह जेल में पानी का हाहाकार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने टैंकर से पहुंचाए पानी

घाघीडीह जेल में पानी का हाहाकार, 
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने टैंकर से पहुंचाए पानी 

घाघीडीह सेंट्रल जेल के पदाधिकारी के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास से जुस्को के 12000 लीटर वाली पानी टैंकर से घाघीडीह‌ सेंट्रल जेल परिसर में बंदियों के बीच पीने का पानी दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि घाघीडीह जेल परिसर के पदाधिकारी से पता चला कि घाघीडीह सेंट्रल जेल परिसर में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है। नया एवं पुराना सारा बोरिंग फेल हो चुकी है। जिसके कारण लगभग 2000 से ज्यादा बंदी पानी से प्रभावित है। इसकी सूचना मिलते ही पंसस सुनील गुप्ता के सहयोग से घाघीडीह जेल परिसर में पीने का पानी पहुंचते ही सारे बंदियों के चेहरे खिल उठे।
     इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, हवलदार विजेंद्र कुमार सिंह, सिपाही राजू श्रीवास्तव उर्फ नागा,  विकास कुमार सिंह उपस्थित थे।

झारखंड आज तक
    रुपेश शर्मा
मुख्य सम्पादक

Post a Comment

Previous Post Next Post