अबकी बार चार सो पार को अलवर करेगा साकार -देशपाल यादव।

*अबकी बार चार सो पार को अलवर करेगा साकार -देशपाल यादव*
तिजारा अलवर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भुपेंद्र यादव के समर्थन में विधानसभा तिजारा के रुपबास, दमदमा, ढाकपुरी, अरण्डका, मुरादाबाद, लपाला, सरहेटा, पलासली, रहमत नगर, बाघौर, हसनपुर माफी गांव में मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी, भाजपा नेता देशपाल यादव ने जनसमपर्क किया। सभी बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को छ अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हर बुथ पर पार्टी का ध्वज फहराने एवं कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया। ग्रामीणो को मोदी सरकार की किसान कोम की बेहतरी के प्रकल्पों पर चर्चा की। देशपाल यादव ने बताया कि अलवर लोकसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा के प्रति ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के संकल्प अबकी बार चार सो पार को साकार करके रहेगा एवं भुपेंद्र यादव को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

झारखंड आज तक की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post