बहरागोड़ा प्रखंड के ब्रामनकुंडी पंचायत अंतर्गत ब्रामनकुंडी गांव में हो रही चार दिवसीय शीतला पूजा कार्यक्रम में संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी जी शामिल होकर पूजार्चना किया तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर उनको कमेटी के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कमेटी के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. कई लोगों को उन्होंने अपनी चिकित्साहिय सलाह भी दिया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को सम्मोहित किया. मौके पर कमेटी के शामल माइती, मलय बाड़ी, रिंकू प्रधान, अमरजीत प्रधान व ढेर सारे सदस्यों उपस्थित थे।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट