जुबली पार्क पतंजलि योग कक्षा की योग साधिका श्वेता कुमारी को पत्थरचट्टा का पौधा देकर सम्मानित किया गया*



*जुबली पार्क पतंजलि योग कक्षा की योग साधिका श्वेता कुमारी को पत्थरचट्टा का पौधा देकर सम्मानित किया गया*

*टेल्को रॉकेट पार्क पतंजलि योग कक्षा द्वारा योग साधिका श्वेता कुमारी को किया गया सम्मानित*

टेल्को रॉकेट पार्क स्थित पतंजलि योग कक्षा में आज जुबली पार्क योग कक्षा की योग साधिका श्वेता कुमारी का आगमन हुआ जहां उन्हें चमत्कारिक आयुर्वेदिक पौधा पत्थरचट्टा का गमला देकर स्वागत किया गया। उन्होंने रॉकेट पार्क के योग कक्षा को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से जुड़ने के बाद उन्हें आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक हर प्रकार की सुख, शांति और समृद्धि का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि योग में जितना जल्दी हो सके जुड़ने से लाभ ही लाभ है। पतंजलि के नि:शुल्क योग कक्षाओं में जुड़ने से योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय संस्कृति की जानकारी का स्तर बढ़ता ही जाता है। इस अवसर पर पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, रॉकेट पार्क योग कक्षा के योग गुरु शिव प्रसाद सिंह, राम फलक चौधरी, अमरनाथ, योगेंद्र पांडे, हरिहर राय, राजेश कुमार लाल आदि योग साधक उपस्थित थे। 

नरेन्द्र कुमार 
जिला प्रभारी 
पतंजलि युवा भारत
पूर्वी सिंहभूम, झारखंड 
संपर्क सूत्र 
8825181894
7070360987

झारखंड आज तक
    शेखर राव 
        रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post