दिनांक: 16अप्रैल 2024
पटना,बिहार
अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वाधान में महान सम्राट अशोक की 2368 वीं जयंती समारोह सह सम्राट "अशोक रत्न अवार्ड" दिन मंगलवार को गौतम बुद्ध विहार दरोगा राय पथ पटना में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध परंपरा के अनुसार बौद्ध भिक्खु प्रज्ञादीप, मा. सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री बिहार एवं मा.उमेश सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जदयू बिहार के द्वारा बुद्ध वंदना एवं उपासकों को त्रिशरण पंचशील प्रदान कर तथागत बुद्ध एवं सम्राट अशोक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।इस अवसर पर मा. रामेश्वर महतो सदस्य बिहार विधान परिषद,मा.बसावन भगत पूर्व मंत्री बिहार,श्रीनाथ सिंह बौद्ध,श्री बृजकिशोर सिंह कुशवाहा, श्री निरंजन कुशवाहा, डॉ. कमल प्रसाद बौद्ध के साथ कई लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत),संचालन राष्ट्रीय सलाहकार डॉ.मुकेश कुमार एवं स्वागतकर्ता हरिओम कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष बिहार अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) ने किया किया।
झारखंड आज तक की रिपोर्ट