*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर**प्रेस विज्ञप्ति 486/2026**14 जुलाई 2026


*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*
*प्रेस विज्ञप्ति 486/2026*
*14 जुलाई 2026

रथ यात्रा महोत्सव को लेकर धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के सभी रथ समिति की बैठक एसडीएम, धालभूम कार्यालय में आयोजित की गई। रथ यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की संयुक्त अध्यक्षता में आहूत बैठक में विभिन्न रथ यात्रा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित बिजली व्यवस्था, ट्रैफिक मूवमेंट, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विषयों से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुगम यातायात, साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में उपस्थित रथ यात्रा समिति के प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या या सूचना से तत्काल प्रशासन को अवगत कराने की अपील की गई। साथ ही सभी से रथ यात्रा महोत्सव को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया।
सहायक संपादक 
सोनम सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post