गुड़ाबांदा प्रखण्ड सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनितिक दलों के द्वारा चयनित BLA 2 का SIR बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न

*गुड़ाबांदा प्रखण्ड सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनितिक दलों के द्वारा चयनित BLA 2 का SIR बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न*

 आज *गुड़ाबांदा प्रखण्ड सभागार* में मतदाता सूची के *विशेष गहन पुनरीक्षण SIR* को लेकर प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की *अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री डांगूर कोड़ाह ने की*। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर पर BLA-2 की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
*प्रशिक्षण की मुख्य बातें:*
1. *SIR प्रक्रिया*: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत/स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और डेटा में सुधार की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
2. *EF फॉर्म*: Enumeration Form भरने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया। घर-घर जाकर सत्यापन कैसे करना है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और फॉर्म में गलती न हो इसके बिंदुओं पर जोर दिया गया।
3. *समय-सीमा*: सभी BLA-2 को निर्धारित समय-सीमा के अंदर घर-घर जाकर सत्यापन कर EF फॉर्म जमा करने का निर्देश दिया गया।

उक्त प्रशिक्षण 
 बैठक में सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही SIR ( विशेष गहन पुनरिक्षण ) प्रशिक्षण मे भारतीय जनता पार्टी के BLA 2 के रूप मे SIR का अनुभव प्राप्त हुआ! 

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी BLA-2 से अपील की कि वे निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से न छूटे और कोई अयोग्य नाम न जुड़े।

झारखंड आज तक 
 जुनियर संपादक 
     सोनम सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post