झारखंड में शिक्षा को मिली नई ताकत: 1,042 नवचयनित सहायक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, युवाओं के लिए बड़ी सौगात

झारखंड में शिक्षा को मिली नई ताकत: 1,042 नवचयनित सहायक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, युवाओं के लिए बड़ी सौगात
झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 1,042 नवचयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 274 इंटर प्रशिक्षित और 768 स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नियुक्तियां देना नहीं, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है जहां हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। उन्होंने नवचयनित शिक्षकों से समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच, संवेदनशीलता, अच्छे संस्कार और सामाजिक समरसता का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालयों को बच्चों के लिए सुरक्षित, प्रेरणादायी और सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षकों के सतत कौशल विकास के लिए कंटीन्युअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (CPD) प्रशिक्षण की ऑनलाइन शुरुआत भी की गई। राज्य सरकार का मानना है कि बेहतर शिक्षक ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।

#RITESH SHARAN####

Post a Comment

Previous Post Next Post