मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान नारी शक्ति, सशक्त नेतृत्व और राज्य के विकास मॉडल की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।

जमशेदपुर/रांची:
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने गांडेय विधायक एवं अपनी धर्मपत्नी Kalpana Soren को BRICS CCI WE Annual Women Summit 2026 में ‘Trailblazer Award’ से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान नारी शक्ति, सशक्त नेतृत्व और राज्य के विकास मॉडल की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि कल्पना सोरेन की यह उपलब्धि प्रदेश ही नहीं, देशभर की महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्पना सोरेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jharkhand aajtak News 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post